Saturday, December 22, 2012

दिल्ली गैंगरेप : इंडिया गेट पर जुटे प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया गया

दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप के खिलाफ लोगों का गुस्सा आज भी जारी है। दिल्ली और आस−पास के इलाकों से लोग अपना विरोध जताने के लिए जंतर−मंतर, इंडिया गेट, विजय चौक आ रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस हर हाल में इन्हें रोकने की कोशिश कर रही है।

इसके लिए पुलिस ने नई दिल्ली के सभी इलाकों में धारा 144 लगा दी है। राजपथ पर किसी की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इंडिया गेट और विजय चौक को भी पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है, यहां तक की मीडिया के लोगों को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इसके अलावा इंडिया गेट के आसपास के सात मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है